फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मंत्री राजेश धर्माणी बोले- किसानों, पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ बना रही प्रदेश सरकार

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में हैं। राजेश धर्माणी शुक्रवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंझता में लगभग 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित हो रही सड़क के भूमि पूजन के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क को मार्च माह तक पक्का कर लिया जाएगा, जिससे जहां शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाभान्वित किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा। वहीं लंझता गांव को बेहतर सड़क सुविधा भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सहमति होने पर सड़क को मुख्य गांव तक जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ आवागमन की सुविधा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें