फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: झील में मंत्री ने खुद चलाई बोट, पूछा, क्या स्पीड है इसकी, देखिए वीडियो

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को जिला स्तरीय मत्स्य जागरुकता शिविर में शामिल होने के बाद झील में बोट के जरिए कुटबौगंड पहुंचे। इस दौरान मत्स्य विभाग की बोट में सवार होकर झील का जायजा लिया, लेकिन वापसी में नजारा कुछ अलग रहा। जड्डू कुल्ज्यार लौटते वक्त मंत्री ने खुद बोट की कमान संभाली और स्टीयरिंग थामते हुए बोट चलाई। उन्होंने बोट चालक से इसके संचालन और स्पीड के बारे में जानकारी ली। जब उन्होंने पूछा कि इसकी अधिकतम गति कितनी है, तो चालक ने बताया कि बोट की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है। मंत्री ने रास्ते में झील के किनारों और बोटिंग के संभावित विस्तार को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान उनके साथ खड़े अधिकारी और अन्य लोग उन्हें बोट से जुड़ी जानकारियां देते रहे। मंत्री ने संचालन व्यवस्था को सराहा और कहा कि मत्स्य विभाग पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार के लिए भी इस क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं तलाश सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें