फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: लावारिस पशुओं के हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल, एम्स रेफर

घुमारवीं शहर में लावारिस पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दकड़ी चौक के समीप एक व्यक्त लावारिस पशुओं के हमले का शिकार हो गया। बैल के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान ओंकार सिंह (60) निवासी गांव रंडोह दाबला, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायल का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार दकड़ी चौक के समीप लावारिस पशुओं का एक झुंड आपस में भिड़ा हुआ था। इसी दौरान एक लावारिस पशु ने वहां से गुजर रहे ओंकार सिंह अचानक हमला कर दिया।  पशु ने व्यक्ति को सींगों से उठाकर जोर से हवा में उछाल दिया जिस व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच जा गिरा और उसी दौरान सामने से गुजर रही एक गाड़ी से जा टकरा गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के टायर से टकराने के कारण उनका एक कान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाजू में फ्रैक्चर भी आया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें