ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित होम डिलीवरी और बाजार में पैर पसार रहे नकली दवाओं के नेटवर्क के खिलाफ दवा विक्रेता संघ ने देशव्यापी आह्वान पर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय और राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर बुधवार को बिलासपुर में दवा विक्रेताओं की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय सहित तमाम उपमंडलों में केमिस्ट दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। हालांकि, इस हड़ताल के कारण स्थानीय मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोग जीवन रक्षक दवाओं के लिए भटकते नजर आए।