फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: हिमाचल बॉर्डर पर बिलासपुर जिला पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, तीन नाके लगाए

अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 May 2025 08:05 PM IST

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच बिलासपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए जिले के तीन अहम स्थानों, गरामोड़ा, टोबा और ग्वालथाई पर नाकाबंदी कर दी है। पुलिस इन स्थानों पर आने-जाने वाले हर वाहन की जांच कर रही है। खासतौर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय से जिला पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गस्त की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाओं पर ध्यान न दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें