फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, दीपक महाजन ने सीपीआर देकर बचाई जान

श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान दावी घाटी युवा सेवा दल द्वारा रविवार को लगाए गए पहले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 12:30 बजे लंगर स्थल के सामने एक श्रद्धालु को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मौके पर मौजूद सेवा दल के सदस्य दीपक महाजन ने बिना समय गंवाए तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। समय पर की गई इस कार्रवाई से श्रद्धालु की जान बच गई। इस पूरे घटनाक्रम ने जहां लोगों को झकझोर कर रख दिया, वहीं दीपक महाजन की सतर्कता और सेवाभाव ने सभी का दिल जीत लिया। कैंप में मौजूद लोगों ने उनकी इस मानवीय पहल की खुलकर सराहना की। संस्था ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज को नई दिशा देने वाला है। दावी घाटी युवा सेवा दल ने दीपक महाजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें