फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

शिशुद्री बंधन सेलिंग एक्सपीडिशन के दसवें दिन बुधवार को कैडेट्स ने दाड़ी भाड़ी के मातला स्कूल से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया। कैडेट्स ने स्थानीय लोगों को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। रैली के बाद कैडेट्स ने सतलुज नदी के तट पर पुनीत सागर अभियान के तहत ज्योतिपतन में सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कैडेट्स जकातखाना पहुंचे, जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से जल संरक्षण विषय पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद कैडेट्स गंभर पुल तक सेलिंग करते हुए गए और देर शाम अपने गंतव्य बिलासपुर पहुंचे। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि आज कैडेट्स ने सेलिंग करते हुए कुल 38 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि दसवें दिन भी कैडेट्स का उत्साह और जज्बा देखते ही बनता था। उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्रथम नेवल यूनिट एनसीसी की ओर से आयोजित यह शुतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन 25 सितंबर को अपने समापन पर पहुंचेगा। इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी कैडेट्स के दल का फ्लैग-इन करेंगे। इसके बाद भाषा एवं संस्कृति विभाग ऑडिटोरियम में औपचारिक समापन समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें