जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाके डुडु-बसंतगढ़ क्षेत्र के सेओज धार वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ चल रही भीषण मुठभेड़ में हिमाचल के सेना के लांस दफादार बलदेव चंद शनिवार को बलिदान हो गए। देह लांस दफादार बलदेव की पार्थिव देह रविवार को पैतृक गांव पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। मौके प एसपी बिलासपुर संदीप धवल शहीद के घर पर मौजूद हैं। वहीं, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल भी पहुंचे हैं।