स्वारघाट (बिलासपुर)। ब्लॉक समिति स्वारघाट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने दोनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना परचम फहरा दिया। अध्यक्ष पद पर टाली वार्ड से निर्वाचित रूप लाल ठाकुर, अध्यक्ष पद पर मंडयाली वार्ड से चुनी गई कमला देवी विजयी रहीं। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रूप लाल ठाकुर को 15 में से 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 6 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कमला देवी को भी 9 मत हासिल हुए। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 5 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हो गया। भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों की जीत के साथ ब्लॉक समिति में पार्टी की मजबूत पकड़ एक बार फिर सामने आई है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।