फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर राममय हुआ बिलासपुर, मोटर बोट चालकों को भेंट की पूजा सामग्री

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर बिलासपुर भी राममय हो गया। मंदिरों और चौराहों पर लगाई स्क्रीनों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जगह-जगह पूरी और चने के भंडारे भी लगाए गए। मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया । मंदिरों में राम नाम के भजन-कीर्तन हुए। शहर में चौक-चौराहों पर ध्वज के अलावा लाउडस्पीकर भी लगाए गए। लाउडस्पीकर में श्रीराम के भजन चलाए गए। बिलासपुर शहर के गुरुद्वारा चौक पर अयोध्या का सीधा लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ी एलईडी भी लगाई गई थी। इसके अलावा घुमारवीं के गांधी चौक और लक्ष्मी नारायण डियारा सेक्टर में भी एलईडी लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से गोबिंद सागर झील में मोटर बोट चलाने वाले चालकों को राम लला की पूजा सामग्री भेंट की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें