फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: डोल गांव में गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा

उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के गांव डोल में गुरु रविदास के 649वें प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरू रविदास मंदिर डोल में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के बाद झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी की गई। इसके बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला प्रधान सीता राम कौंडल ने शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में गुरु रविदास, कबीर, महर्षि वाल्मीकि, नाम देव और डाॅ. भीमराव आंबेडकर की झांकियां शामिल की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें