फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम दिखा रहे 850 खिलाड़ी, आज होगा समापन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:54 AM IST

जिला खेल विभाग के तत्वावधान में बिलासपुर में शनिवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर से 850 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को ट्रैक और फील्ड इवेंट आयोजित किए गए। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और वेटरन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ट्रैक इवेंट्स में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। वहीं फील्ड इवेंट्स में हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो आयोजित हुए। देर शाम तक इवेंट चलते रहे। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी इवेंट के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे और चैंपियनशिप का समापन होगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें