फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर के रघुनाथपुरा में पुलिस की पाठशाला, विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों की दी जानकारी

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों की जानकारी और कानून, नियमों को लेकर जागरूक किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि विद्यार्थी सीखने की क्षमता को सही दिशा में लगाएं। नशा शहर से लेकर गांव तक फैल चुका है। युवा देखा-देखी में नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी और प्रयास जरूरी है। पुलिस भी नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। कहा की लालच में आकर किसी के सामान या पैकट की डिलीवरी देने न जाएं। क्योंकि नशे के कारोबारी कई बार बच्चों को माध्यम बनाकर आपूर्ति करवाते हैं। मदन धीमान ने उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। इससे पहले कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेश कुमारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यापक विशाल ठाकुर, पुष्पा, सत्या, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें