घुमारवीं स्थित शिवा बीएड कॉलेज में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका आयोजन शिवा बीएड कॉलेज, अमर उजाला फाउंडेशन और शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं से रक्तदान करने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर प्रशिक्षुओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। रक्तदान दाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक बिलासपुर की ओर प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।