बिलासपुर में चल रही 13वीं राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स में रविवार को 14 स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जा रहे है। इस प्रतियोगिता में 30 से 88 साल तक की आयु के 300 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। गेम्स में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 88 वर्षीय नत्था सिंह भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को हुआ था। रविवार शाम को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी प्रतियोगिता का समापन करेंगे।