फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाहोट कसोल स्कूल ने जीता कबड्डी का खिताब

शिमला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 11:03 PM IST

युवा महोत्सव के दूसरे दिन हुए फाइनल में हरियाणा को हराया
किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत, मार्गदर्शन जरूरी : डॉ. बिश्नोई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोलडैम क्षेत्र के बाहोट कसोल में विवेकानंद जयंती और लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित युवा महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी के मुकाबले के हुए।

कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मैच हरियाणा और कोलावाला टोबा के बीच हुआ। इसमें हरियाणा ने कोलावाला टोबा की टीम को 28-20 के अंतर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच उच्च पाठशाला बाहोट कसोल और घागस के बीच हुआ। इसमें बाहोट कसोल स्कूल ने घागस को 30-16 से हराया। कबड्डी का फाइनल मैच हरियाणा और बाहोट कसोल स्कूल के बीच हुआ। इसमें बाहोट कसोल स्कूल की टीम विजेता जबकि हरियाणा की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रेडर का खिताब करण और सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का खिताब सुजल ने जीता। समारोह में एनटीपीसी धनवंतरी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार बिश्नोई ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मेहनत, समर्पण और सही दिशा में मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर, पूर्व प्रधान रामी देवी, एनटीपीसी एचआर सहायक प्रबंधक पूर्ण सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक तुलसी राम गौतम आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें