फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर आरटीए कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की अचानक रेड, दस्तावेजों की छानबीन से हड़कंप

यमुनानगर में आज सुबह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। संभावित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में टीम ने सभी फाइलें, लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, परमिट संबंधी दस्तावेजों और पुराने मामलों की गहन जांच की। इस रेड ने कार्यालय में अफरा-तफरी मचा दी और कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की टीम सुबह करीब 10:45 बजे आरटीए कार्यालय पहुंची। टीम के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को उनके स्थान पर ही रोक लिया और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम ने कार्यालय के अधिकारियों से कर्मचारियों की उपस्थिति, उनके कार्यों और यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित है तो उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली। जांच बंद दरवाजों के पीछे की गई, जबकि बाहर चपरासी ने किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया।इस कार्रवाई के कारण कार्यालय का सामान्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया। लाइसेंस, परमिट और अन्य सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों की भारी भीड़ बाहर जमा हो गई, जिससे नाराजगी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें