फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में अग्रसेन चौक पर दो महीने से ट्रैफिक सिग्नल खराब, लोगों को जाम से हुई परेशानी

यमुनानगर के अग्रसेन चौक पर पिछले करीब दो महीनों से ट्रैफिक सिग्नल लाइट खराब पड़ी हुई हैं। यह चौक दो राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग होने के कारण हमेशा व्यस्त रहता है। सिग्नल बंद होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों और पुलिस कर्मचारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर तैनात होमगार्ड के जवान लगातार हाथों के इशारों से ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटे रहते हैं। सुबह से शाम तक भारी वाहनों, बसों, ट्रकों और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है, जिससे आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंचार्ज राजेश ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सिग्नल खराब होने के कारण कई बार होमगार्ड के जवान ट्रैफिक कंट्रोल करते समय तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं, जो एक गंभीर खतरा है। राजेश ने आगे बताया कि यह चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक माना जाता है। आसपास बाजार, मुख्य सड़क और अंतरराज्यीय मार्ग होने की वजह से यहां हर समय भीड़ रहती है। सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त न होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है और जवानों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रैफिक सिग्नल को ठीक कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिले और होमगार्ड व पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें