फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में रातभर बारिश से पानी-पानी हुई ट्विन सिटी; फंसे वाहन, धक्के मारकर निकालने पड़े

शनिवार देर रात को तेज आंधी व बारिश के कारण ट्विन सिटी पानी-पानी हो गई। जहां कहीं भी नजर घुमाओ जलभराव की स्थिति देखने को मिलेगी। सबसे ज्यादा बुराहाल शहर के नीचले स्तर पर रहने वाली कॉलोनियों में देखने को मिला। हालांकि बारिश से मौसम में ठंडक जरूरी घुली है, लेकिन जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का करना पड़ा। मॉडल टाउन की बात करें तो यहां दो से तीन फीट जलभराव होने से वाहन बंद हो गए। ऐसे में लोगों को धक्के मारकर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। वहीं, ससौली रोड, छोटी लाइन, रादौर रोड, आजाद नगर, जगाधरी के बाजार, मॉडल टाउन, वर्कशॉप इत्यादि जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। रातभर शुरू हुई बारिश सुबह तक चलती रही, यही जलभराव का कारण बनी। उधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें