फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौद्र रूप के बाद शांत हुई यमुना, खतरा बरकरार; सुबह 10 बजे दर्ज किया गया 1,51,393 क्यूसेक पानी

पहाड़ों पर भारी बारिश होने पर सोमवार को जहां यमुना रौद्र रूप पर आ गई थी, वहीं मंगलवार सुबह यमुना शांत दिखी। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज पर 1,51,393 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालांकि अभी यमुना का जलस्तर डेढ़ लाख क्यूसेक कम है, परंतु खतरा अभी भी बरकरार है। क्योंकि यमुना का जलस्तर जिले के तटवर्ती क्षे के किनारों को छू कर निकल रहा है। यमुना के साथ सटे टापू कमालपुर में नदी का तेज बहाव से भूमि कटाव हो गया है। ऐसे में अभी तक 200 से अधिक पॉपुलर के पेड़ बह चुके हैं। यहां तक सिंचाई विभाग की तरफ से जो 13 बांध की स्पैन बनाई थी, वह भी डूब गई। यमुना गांव से मात्र ढाई एकड़ दूरी पर बह रही है, ऐसे में टापू कमालपुर के ग्रामीणों की रात से धड़कनें बढ़ी हुई है। उधर, कलेसर में भी काफी भूमि कटाव हुआ है। इसी तरह गांव लापरा में सड़क और खेतों में यमुना का पानी घुस गया है। फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें