फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर के तीन मुख्य मार्गाें के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू

यमुनानगर के दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम द्वारा सात करोड़ 19 लाख की लागत से शहर के तीन मुख्य मार्गाें के सौंदर्यीकरण को लेकर कवायद शुरू कर दी है। निगम द्वारा शहर के जिमखाना क्लब रोड का सबसे पहले सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने नगर निगम व उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ जिमखाना क्लब रोड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को सड़क किनारे लगे बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित तरीके से साइड में करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क किनारे फुटपाथ व टाइल वर्क सुंदर ढंग से किया जा सके। निगमायुक्त सिन्हा ने निगम के अधिकारियों को भी जल्द से जल्द तीनों मार्गों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने के निर्देश दिए। बता दें कि दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब रोड, 3.78 करोड़ रुपये से शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड व 81 लाख रुपये की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक गोबिंदपुरी रोड को सौंदर्यीकरण किया जाना है। निगम की ओर से यहां फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी। पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ बनेंगे। फुटपाथ पर जगह-जगह वाहन पार्किंग व राहगीरों के बैठने को बेंच व रेड स्टोन लगाए जाएंगे। निगम द्वारा सबसे पहले जिमखाना क्लब रोड का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसी के तहत नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा शुक्रवार को नगर निगम के सहायक अभियंता कुलदीप यादव, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन जगाधरी पवन चिकारा, एक्सईएन यमुनानगर हरीश गोयल, एसडीओ सब अर्बन जगाधरी नरेश कुमार, जेई सत्यपाल व अन्य के साथ जिमखाना क्लब रोड का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने पैदल जिमखाना क्लब रोड के दोनों तरफ का जायजा लिया। निरीक्षण में सामने आया कि फुटपाथ बनाने में बिजली के खंबे व ट्रांसफार्मर बीच में आएंगे। इससे हादसा होने का खतरा है। इस पर निगमायुक्त सिन्हा ने बिजली निगम के अधिकारियों को दोनों साइड से बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर एक तरफ पंक्ति में करने के निर्देश दिए। बिजली निगम अधिकारियों ने जल्द से जल्द पोल व ट्रांसफार्मर साइड में करने का आश्वासन दिया। निगमायुक्त सिन्हा ने निगम अधिकारियों व एजेंसी को जल्द से जल्द तीनों मार्गों का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें