यमुनानगर। दो दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद शहर में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम के प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। जोड़ियो के पास स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) बंद मिलने पर मेयर ने अधिकारियों को इसे सात दिन के भीतर चालू करने का अल्टीमेटम दिया। निरीक्षण की शुरुआत रेलवे लाइन स्थित स्टार्च मिल नाले से हुई। यहां मेयर ने वार्ड पार्षदों और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रहे नाले का निरीक्षण किया। नाले में गाद और कचरा मिलने पर उन्होंने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सफाई कार्य शुरू कराया। इसके बाद उन्होंने जोगिंद्र नगर, ससौली रोड और तिलक नगर क्षेत्र में विभिन्न बड़े और छोटे नालों का निरीक्षण कर जल