फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिप कार्यालय में खोली कैंटिन

Naveen Updated Tue, 26 May 2026 03:50 PM IST

जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कैंटिन का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने रिबन काटकर कैंटिन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने स्वयं कैंटिन में तैयार भोजन का स्वाद लिया और खाने की गुणवत्ता की सराहना की। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कर्मजीत कौर और देवेंद्र राणा भी मौजूद रहे। पहले ही दिन करीब 100 लोगों ने कैंटिन में भोजन किया। कैंटिन का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रत्नपुरा गांव की प्रवेश कुमारी, धौड़ंग की कमलेश और कुंजल गांव की नरेंद्र द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि कैंटिन में प्रतिदिन ताजा और स्वच्छ भोजन तैयार किया जाएगा, जिसे वाजिब दामों पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीईओ सुशील कुमार और जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र ने बताया कि पंचायत भवन स्थित डीपीआरसी में भी रसोई की व्यवस्था उपलब्ध है। वहां भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कैंटिन संचालित करने का अवसर देने की योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में करीब 4500 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें