जगाधरी के ईशान अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही जगाधरी सिटी थाना पुलिस और डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।