फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला, श्रम कानूनों की जलाई प्रतियां

संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने नए श्रम कानूनों के खिलाफ बुधवार को रोष प्रदर्श किया। कन्हैया साहिब चौक से जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। यहां जगाधरी अनाज मंडी गेट पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और श्रम कानूनों की प्रतियां जलाईं। सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। रोष प्रदर्श के दौरान किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सागवान, किसान सभा अजय भवन के गुरभजन सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौडे, सीटू की जिला संयोजक शरबती, एटक के जिला प्रधान फूल सिंह, इंटक के जिला प्रधान धर्मपाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोत सिंह ने अगुवाई की। मंच का संचालन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें