फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: कुरुक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

कुरुक्षेत्र में सुबह हुए सड़क हादसे में मारे गए सभी सदस्य यमुनानगर के गुलाबनगर के रहने वाले थे। जोकि कथावाचक व पंडिताई का काम किया करते थे। कथाव्यस पंडित पवन कौशिक के जींद निवासी साले की रात को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका आज संस्कार था। सारा परिवार,जिसमें पवन कौशिक, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी वंशिका, पवन के भाई की पत्नी सुमन, दूसरे भाई राजिंदर शामिल थे। ये सब पड़ोस के ही परवीन की स्विफ्ट कार में सुबह जींद के लिए निकले थे। पवन के परिवार में अब सिर्फ उसका 12 साल का बेटा तन्मय ही बचा है। जिसे अभी तक इस हादसे की सूचना नहीं दी गई है। उसकी दादी उसको संभालने में लगी हुई है। हादसे के बाद कॉलोनी में मातम का माहौल पसर गया और सड़क सुनसान हो गई। वहीं तन्मय को संभालने के लिए दादी उसके पास बैठी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें