फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बैंक की छत पर किचन से मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, हार्ट अटैक से हुई थी मौत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 03:57 PM IST

जगाधरी वर्कशाप रोड आईटीआई के पास निजी बैंक में छत पर बने किचन से सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सिक्योरिटी गार्ड की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मौके पर पहुंची फर्कपुर थाना और सीआईए की टीमों ने जांच की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंसूरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय विकास दिल्ली की सिक्योरिटी कंपनी में पांच माह से काम कर रहा था। वह जगाधरी वर्कशॉप के निजी बैंक की शाखा में दोपहर तीन से रात 11 बजे तक ड्यूटी करता था। ड्यूटी के बाद बैंक शाखा पर ताला लगाकर घर चला जाता था। शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी शाखा में आए। इस दौरान शाखा का दरवाजा अंदर से नहीं खोला गया तो उसे तोड़ा गया। कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा कि छत पर सिक्योरिटी गार्ड का रसोई में शव पड़ा है। सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। मौके पर फॉरेंसिक व सीआइए की टीम भी आई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें