थाना छछरौली क्षेत्र में दादूपुर हेड पर रेलिंग को तोड़ते हुए एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर के गहरे पानी में समा गई। हवा में लटकी रही स्कॉर्पियो से कार चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना देर रात डेढ़ बजे की है। हादसा स्कॉर्पियों के सामने अचानक गाय आने से हुआ है। गनीमत यह रही की वक्त रहते चालक ने कार से छलांग मारकर अपनी जान बचा ली। रविवार सुबह हाइड्रा मशीन के साथ स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। कार चालक आशिक ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात डेढ़ बजे जगाधरी से अपने गांव बेगमपुर आ रहा था जैसे ही वह दादूपुर हेड पर बने पुल के पास पहुंचा तो उसके सामने अचानक एक गाय आ गई। जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कार रेलिंग तोड़ते हुए पुल के किनारे लटक गई। इसके बाद उसने तुरंत स्कॉर्पियो से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। इस कार का मालिक बेगमपुर के सरपंच पंकज हैं।