फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: कान्हा के भक्तों को तोहफा, वृंदावन के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू

जिलावासियों की मांग पर रोडवेज ने यमुनानगर से वृंदावन के लिए विशेष बस की शुरूआत की है। यह बस रोजाना यमुनानगर बस स्टैंड से वृंदावन के लिए रवाना होगी। बस वाया दिल्ली, पलवल, कोशीकला, मथुरा से होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। जिला के लोगों की काफी समय से मांग थी कि धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन के लिए सीधी बस सुविधा शुरू की जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिसका शुभारंभ बुधवार को यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर डीसी प्रीति, एडीसी नवीन आहूजा, जीएम रोडवेज संजय रावल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार भी मौजूद रहे। पहले दिन बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें सेवा शुरू होने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस यात्रा की बुकिंग के लिए भविष्य में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी। यह रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे यमुनानगर बस स्टैंड से रवाना होगी और लगभग 360 किलोमीटर का सफर तय कर शाम के चार बजे मथुरा-वृंदावन पहुंचेगी। इस यात्रा का किराया 396 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, वापसी में यह बस अगले दिन सुबह 9:30 बजे वृंदावन से रवाना होकर यमुनानगर में शाम करीब छह बजे पहुंचेगी। कुल दो बसें चलेंगी जो रोजाना आना-जाना करेंगी। बस में सवार विजय शर्मा, संदीप कुमार, प्रवीण व साहिल ने कहा कि अब उन्हें मथुरा व वृंदावन जाने के लिए बार-बार वाहन बदलने या महंगे साधनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इस सीधी बस सेवा से समय की बचत होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें