फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में मोबाइल टावर लगाने को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:12 PM IST

यमुनानगर के वार्ड-22 के विशाल नगर में मोबाइल टावर लगाने को लेकर शुक्रवार को कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले इस कॉलोनी में खाली जमीन पर मजदूर काम कर रहे थे जिसके बारे में मकान मालिक से पूछताछ की तो बताया कि सोलर पैनल लगाया जाएगा जिसमें कॉलोनी के लोगों को शक हुआ जिसमें कुछ मजदूर रात के समय यहां पर खोदाई कर रहे थे, पुछने पर मजदूरों ने बताया कि यहां पर मोबाइल टॉवर लगाया जाएगा जिससे स्थानीय लोगाें को गुस्सा फूट गया और शुक्रवार को विरोध कर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। मोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोगों ने प्रशासन को शिकायत भी दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोबाइल टावर लगाने से क्षेत्र में रेडिएशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसके साथ ही टावर के आसपास बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। शुक्रवार को जब टावर लगाने का कार्य शुरू हुआ, तो स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। इस हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने टावर लगाने का काम रोक दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें