फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर ईंट से हमला

यमुनानगर। शहर में बुधवार दोपहर संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार हमलावर ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। मृतक शिवकुमार भगवानगढ़ के रहने वाले थे और यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके से पुलिस को एक ईंट भी बरामद हुई है। सड़क पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हुई। वारदात से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में शिवकुमार सड़क किनारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दे रहा है। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया हुआ था और पीठ पर बैग टंगा था। कुछ देर बाद उसने पीछे से आकर हमला किया और मौके से फरार हो गया। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट की है। शिवकुमार गुरुद्वारे के सामने वाली सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उनके सिर में ईंट मार दी। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि शिवकुमार ने यमुनानगर में अपना कार्यालय बना रखा था और एक भवन किराये पर भी दे रखा था। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें