फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में पुलिस चौकी में व्यक्ति से मारपीट

बढ़ रहे अपराध कों तो पुलिस कंट्रोल नहीं कर पा रही उल्टा अब लोगों पर गुस्सा उतारा जा रहा है। हड़तान गांव के कर्मचंद ने खेड़ी लक्खा सिंह चौकी में तैनात एएसआई व उसके साथी पर डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। उसे चौकी के अंदर पीटा गया। युवक की कमर पर डंडों के निशान पड़े हुए हैं। आज वह जिला सचिवालय में पहुंचा। जहां उसने एसपी को अपनी कमर पर पड़े पिटाई के निशान दिखाए। एसपी को शिकायत देकर कर्मचंद ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं यह भी मांग की है कि पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी सुरक्षित रखा जाए क्योंकि यह सारी घटना वहां लगे कैमरों में कैद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें