फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बाइक सवार तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक गंभीर घायल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 04:19 PM IST

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन नाबालिग किशोरों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद बाइक चला रहा तीसरा किशोर मौके से फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों नाबालिग किशोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर थर्मल पावर हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे में शामिल तीनों किशोरों की उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि तीनों किशोर सदर थाना यमुनानगर क्षेत्र के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते थे और बिहार के रहने वाले प्रवासी परिवारों से संबंधित थे। परिजन काफी समय से यमुनानगर में प्लाई उद्योग में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें