अब लोगों का मुस्तफाबाद स्टेशन से दिल्ली और पंजाब जाना आसान हो गया है। चूंकि रेलवे ने यहां पर दोनों तरफ चार गाड़ियों के ठहराव की अनुमति दी है। वहीं, रेलवे बोर्ड ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार एक दिसंबर से इन गाड़ियां का ठहराव शुरू हो जाएगा। इन गाड़ियों के ठहराव से मुस्तफाबाद सहित आसपास के करीब पांच दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को इसका लाभ होगा। वहीं, साथ लगते रादौर के लोगों को भी इन ट्रेनों के ठहराव से सुविधा होगी।