फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में गैंगवार के चलते हुई थी बाल छप्पर में युवक पर फायरिंग

बाल छप्पर में युवक पर हुई फायरिंग की वारदात में नया मोड आया है। जिस युवक पर फायरिंग हुई थी उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि गैंगवार के चलते उन पर फायरिंग हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी राजस्थान के देवली में हत्या के मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। डीएसपी राजेश कुमार के मुताबिक, मंगलवार को बाल छप्पर निवासी गुरप्रीत ने शिकायत दी थी उस पर कुछ युवकों ने फायरिंग की है। उस मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पुलिस को एक इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत और उसके एक अन्य साथी जसदीप उर्फ दीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैग्जीन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए। पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत और जसदीप एक गिरोह के लिए काम करते हैं। दोनों पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। जसदीप एक पैर से दिव्यांग है। गुरप्रीत पर चुनाव में एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोप थे। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं जसदीप का भी आपराधिक रिकार्ड है। पूछताछ में जसदीप ने राजस्थान के देवली में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या करने की बात कबूल की है। जिसे तस्दीक किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि दोनों को किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे उनके गैंग और अन्य साथियों के बारे में पता किया जाएगा। फायरिंग करने वालों की तलाश जारी उधर, डीएसपी ने बताया कि गुरप्रीत पर मंगलवार को फायरिंग हुई थी। उस घटना को लेकर गुरप्रीत की शिकायत पर थाना छप्पर में केस दर्ज किया गया है। यह घटना गैंगवार के चलते होने की बात सामने आ रही है। फायरिंग करने वालों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें