फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने को लेकर पति से हुआ विवाद, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

करवाचौथ का व्रत रखने और त्योहार मनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैंप एरिया निवासी 28 वर्षीय शिवानी की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति, ननद और ननदोई पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शिवानी करवाचौथ का व्रत रखना चाहती थी, जबकि ससुराल वाले त्योहार नहीं मनाते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शिवानी की शादी शादिपुर निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रिया आठ साल और छोटी बेटी धामी पांच साल की है। शिवानी के मौसेरे भाई गौरव ने बताया कि ससुराल वाले करवाचौथ नहीं मनाते थे, जबकि शिवानी व्रत रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर घर में कई दिनों से तनाव चल रहा था। मेहंदी लगवाने पर पति से हुआ विवाद परिजनों के अनुसार, बुधवार को करवाचौथ के लिए शिवानी ने हाथों पर मेहंदी लगवाई थी। इस बात को लेकर पति प्रिंस ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान शिवानी के साथ मारपीट भी की गई थी। रात 12 बजे फोन कर दी आत्महत्या की सूचना गौरव के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे प्रिंस ने शिवानी की मां सुमन को फोन कर बताया कि शिवानी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। वहां शिवानी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने आत्महत्या की बात पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जिस कमरे में शिवानी का शव पड़ा था वह कमरा उसकी सास का है और मकान का लेंटर भी नीचे था जब परिजनों ने देखा कि शिवानी के गले में पतली चुन्नी देखी तो उन्हे शक हुआ। गला दबाकर हत्या करने का आरोप मौसेरे भाई गौरव ने आरोप लगाया कि प्रिंस, उसकी बहन और ननदोई ने मिलकर शिवानी की हत्या की और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। भाई का हुआ रो रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतका का भाई बेसुध हो गया और बार बार बहन को वापिस आने की बात कहता रहा कई बार बहन को फोन मिलाता रहा लेकिन बहन शिवानी पोस्टमार्टम हाउस में थी। शिनाख्त करने के लिए जब वह अंदर दाखिल हुए तब भी भाई और मां बेसुध हो गए और बाहर आने पर रिश्तदारों ने उन्हें पकड़कर बिठाया। मृतका का भाई बहन की फोटो देखकर बिलखता रहा। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि शिवानी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें