फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, चिट्टा मंदिर की हनुमान कॉलोनी की घटना

रामपुरा थाना क्षेत्र के चिट्टा मंदिर की हनुमान कॉलोनी निवासी विकास कश्यप (25) ने गुरुवार की रात घर के कमरे में लगे गाडर से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि विकास की शादी 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी और शादी को 5 वर्ष हो गए हैं। उसका एक लड़का है और वह एक साल का है पिछले महीने की 11 जुलाई को ही विकास ने अपने लड़के का जन्मदिन बड़ी खुशी से मनाया था और 25 मई को विकास का भी जन्मदिन था। विकास परिवार का इकलौता बेटा था और प्रिंटिंग प्रेस का काम करता था। बहनों को शादी हो चुकी है। घर मे पिता रेहड़ी चलाकर परिवार के गुजर बसर में मदद कर रहे हैं। मृतक विकास के चचेरे भाई लक्की ने बताया कि शाम के समय विकास खाना लेकर ऊपर बने कमरे में गया था और रात के समय ही पिता श्रीचंद ने घर की जांच करने के लिए ताले देखने के लिए गए तो विकास घर की छत पर बने कमरे में गाडर से चुन्नी बांधकर लटका हुआ था तो तुरंत परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जहां पर मृतक के शव को यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें