फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर के जगाधरी में कार के शीशे तोड़ने के शक में की थी मां-बेटे पर फायरिंग

जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी अमित कुमार उर्फ बाबू व उसकी मां मीना रानी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कॉलोनी के ही फाइनेंसर जोनी पोसवाल व उसके भाई अंकुर पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने अमित की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। शिकायत में अमित का आरोप है कि कुछ दिन पहले किसी ने जोनी पोसवाल की कार के शीशे तोड़ दिए थे। दोनों भाईयों को उस पर कार के शीशे तोड़ने का शक था। इसी शक में आरोपियों ने वीरवार रात साढ़े आठ बजे पहले उसे देख लेने की धमकी दी। करीब एक घंटे बाद आरोपियों ने अपने चार साथियों को घर भेजकर उन पर फायरिंग कराई। गोली लगने से उसकी मां घायल हो गई थी। जबकि उसके सिर के पास से गोली निकली थी। मामले की जांच सीआईए, शहर जगाधरी पुलिस समेत कई टीमें कर रही है। ------------ अमित ने पुलिस को यह दी शिकायत - अमित कुमार उर्फ बाबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। छोटी लाइन दुर्गा गार्डन निवासी जोनी पोसवाल फाइनेंस की दुकान करता है। जोनी पोसवाल के साथ ही उसका छोटा भाई अंकुर भी दुकान पर बैठता है। कुछ दिन पहले जोनी पोसवाल व उसके भाई अंकुर की कार के किसी ने शीशे तोड़ दिए थे। दोनों भाईयों को उस पर कार के शीशे तोड़ने का शक था। 27 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे वह घर के पास खड़ा था। तभी अंकुर उसे वहां पर मिला और उसे देख लेने की धमकी दी। रात को करीब नौ बजे वह अपनी मां मीना रानी के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी चार युवक गढ़ी मुंडो निवासी मन्नी, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 निवासी पुरुषोत्तम, जगाधरी की कटी राम गली निवासी वरुण तथा हरिजन माजरी निवासी हनी उनके घर में घुस गए। आरोपियों के हाथों में देसी कट्टे थे। आरोपियों ने आते ही उसकी मां मीना रानी को गोली मारी। जिससे गोली उसकी मां की दाहिनी बाजू पर लगी। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर गोली चलाई, मगर गोली उसके सिर को छूकर निकल गई और दीवार में जा लगी। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी चारों युवक घर के बाहर गली में आ गए। इस दौरान वहां भी एक आरोपी ने उन्हें मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई। लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग गए। यह सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उसने आरोप लगाया कि यह हमला जोनी पोसवाल व उसके भाई अंकुर ने करवाया है। मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों व उनके चारों साथियों को नामजद किया है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी रजत शर्मा का कहना है कि मामले में छह आरोपियों को नामजद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें