सड़क दुर्घटना कानून के विरोध में सोमवार को यमुनानगर क्षेत्र के ड्राइवरों ने प्रतापनगर के किशनपुरा स्थित नेशनल हाईवे पर धरना देकर नारेबाजी की। यूनियन के आदेश पर ड्राइवरों ने यहां अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया। चालकों ने कहा कि मंगलवार से अगर कोई चालक अपने वाहन के साथ सड़क पर दिखा तो उसका विरोध किया जाएगा और अपने जानमाल के नुकसान का जिम्मेदार खुद वाहन चालक होगा।