फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत प्रॉपर्टी आईडी को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, डीएमसी ने एक माह में समाधान का भरोसा दिया

यमुनानगर। प्रॉपर्टी आईडी में कथित गड़बड़ी को ठीक नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की ओर से बुधवार को नगर निगम कार्यालय में धरना दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। गांव ससौली निवासी विक्रांत ने बताया कि लाल डोरे में स्थित उसका 248 गज का प्लॉट सर्वे के दौरान निगम कर्मचारियों ने कथित तौर पर पड़ोसी के नाम दर्ज कर दिया। इसे ठीक करवाने के लिए वह करीब दो महीने से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। विक्रांत की ओर से दी गई शिकायत को भी कथित तौर पर रद्द कर दिया गया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने मामले को लेकर धरना दिया। धरने के दौरान निगम के डीएमसी जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलती को ठीक कराने के लिए एक माह का समय मांगा और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों को ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। मौके पर निदेशक मनदीप रोड छपार, जिला सचिव विक्रांत ससौली, जगाधरी ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत सिंह, संगठन सचिव राजीव, जिला महासचिव गुरवीर सिंह काला, खंडवा के मनजीत सिंह, राजेश, नवाब सिंह और रमन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें