यमुनानगर में ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की यमुनानगर डिपो कार्यकारिणी का मंगलवार को विस्तार किया गया। इसमें रघुबीर सिंह को प्रधान, जसमेर कांबोज चेयरमैन, संदीप राणा उप प्रधान बनाए गए। कार्यकारिणी में अनिल कुमार सचिव, विकास सैनी सह सचिव, मेहर सिंह कोषाध्यक्ष, अजय कटारिया व अवतार सिंह सह कोषाध्यक्ष, गुरसेव ऑडिटर, संजय दहिया प्रेस सचिव, मंजीत सिंह कार्यकारी प्रधान, गुलाब सिंह, मनोज कुमार, मनीष वरिष्ठ उपप्रधान, संदीप कुमार व राज सिंह ग्रेवाल उप प्रधान, धर्मबीर मुख्य सलाहकार, जसमेर व अंकित ग्रेवाल सलाहकार, संजय कुमार कार्यालय सचिव, राहुल वालिया सचिव, अमित कुमार व कमल नैन संगठन सचिव, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार व विरेंद्र प्रचार सचिव, संदीप मलिक सहकोषाध्यक्ष और सोहनलाल, गुरप्रीत, दर्शन लाल व कोमल सदस्य बनाए गए। सभी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह भनवाला की अध्यक्षता में बैठक में कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिनके समाधान के लिए रोडवेज महाप्रबंधक से मिलने का फैसला लिया गया। -----------------