फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में एसडीओ के तानाशाही रवैये के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, दी धरने की चेतावनी

एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सब अर्बन सब यूनिट जगाधरी के कर्मचारियों ने सब अर्बन सब डिवीजन के एसडीओ के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिकारी के कथित तानाशाही और अड़ियल रवैये के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजेश कश्यप ने की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी का रवैया कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष और निराशा का माहौल है। कर्मचारियों का कहना था कि वर्ष 2024 में नियुक्त कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जबकि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को अभी तक आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी कर्मचारियों को समान रूप से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों का यही रवैया जारी रहा तो कर्मचारी धरना देने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ की होगी। यूनियन ने विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर सब यूनिट प्रधान बिक्रम सिंह, सचिव राहुल धीमान, उपप्रधान सुरेंद्र कांबोज, यूनिट ज्वाइंट सचिव राजिंदर शर्मा, यूनिट कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा, सब यूनिट कोषाध्यक्ष नेत्रपाल तथा संगठनकर्ता संदीप कांबोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें