फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: नदी से युवक का बरामद हुआ शव

यमुनानगर में यमुना नदी में पानी का लेवल चेक करने उतरे युवक का शव तीन दिन बाद घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव चौंगावा से बरामद हुआ है। युवक खनन एजेंसी बी-14 पर काम किया करता था और रविवार को पानी जांचने नदी में उतरा और डूब गया। मृतक की पहचान गांव संधाली निवासी यशपाल के रूप में हुई है। बुधवार को नदी में शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक यशपाल दो बच्चों का पिता था और खनन एजेंसी बी-14 पर काम किया करता था। वहां पर मौजूद मजदूरों से पता चला कि यशपाल पानी की जांच करने नदी में उतर गया था और पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया जिसकी तलाश में गोताखोर भी लगाए गए थे और यशपाल का शव को संधाला घाट से 30 किमी दूर चौगांवा से बरामद कर लिया गया है।परिजनाें ने बताया कि यशपाल दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें