फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन यमुनानगर में रिलायंस मॉल में खाद्य सामग्री के पास थे कॉकरोच, ग्राहक ने किया विरोध

यमुनानगर के मॉडल टाउन स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वीरवार को मॉल में खरीदारी करने पहुंचे तुषार कोहली अपनी पत्नी के साथ घर के लिए रस व ब्रेड की खरीदारी करने के लिए रिलाइंस मॉल में पहुंचे थे जहां पर देखा कि खाद्य सामग्री के पास कॉकरोच देखे, जिसके बाद उसने तुरंत इसका विरोध किया और मैनेजर से शिकायत की। शिकायत पर नाराज ग्राहक का आरोप है कि मैनेजर और कर्मचारियों ने लापरवाही भरा रवैया अपनाते हुए कहा “जो करना है कर लो, कुछ नहीं होने वाला।” तुषार कोहली ने मौके पर मौजूद कॉकरोच का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद मॉल प्रबंधन की तरफ से उस पर वीडियो डिलीट करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। इससे ग्राहक और ज्यादा आक्रोशित हो गया और वहां पर मौजूद अन्य ग्राहक ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके सामान में भी कीड़े मिले थे जिसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी बताया कि यह पहली बार नहीं है जब मॉल के अंदर कॉकरोच और चूहों की मौजूदगी दिखाई दी हो। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार इस तरह की शिकायतें उठी हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्राहकों का कहना है कि इतने बड़े ब्रांड के मॉल में सफाई व्यवस्था की यह हालत बेहद चिंताजनक है। वहीं, जब मैनेजर से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, उन्होंने कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से किए गए कथित अभद्र व्यवहार पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। घटना के बाद क्षेत्र के लोग खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों का भी कहना है कि यदि बड़े मॉल में ही स्वच्छता के ऐसे हालात हैं, तो यह उपभोक्ताओं की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। फिलहाल, मामले को लेकर ग्राहकों में नाराजगी बनी हुई है और सभी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें