फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए फील्ड में उतरेंगे सीएम सैनी, निकालेंगे रोड शो

नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 04:54 PM IST

नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपने प्रचार में पूरी ताकत को झोंक दिया है। वहीं भाजपा के मेयर व वार्डों के पार्षदों के लिए अब खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फील्ड में उतरेंगे। इसकी शुरूआत वे शनिवार (कल) को यमुनानगर-जगाधरी शहरों में रोड शो निकाल करेंगे। सीएम सैनी सुबह 10 बजे जगाधरी के वार्ड 1 की प्रत्याशी रीना के कार्यालय से करेंगे। वहीं इसी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इसके बारे में जानकारी दी। हमने ईमानदार प्रत्याशी उतारे, वार्ड नौ से निर्विरोध चुनी पार्षद इसका उदाहरण : घनश्याम दास पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी तैयारी के साथ नगर निगम के चुनावों में मेहनत कर रहा है। भाजपा के सभी प्रत्याशी पूरे उत्साह के साथ प्रचार में जुटे हैं। वहीं, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा की नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने ईमानदार प्रत्याशी उतारे हैं, इसका एक उदाहरण वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी भावना पवन बिट्टू का निर्विरोध जितना दिखता है। पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें इस प्लान में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का रोड शो हनुमान मंदिर, प्यारा चौक, मधु चौक, शहीद भगत सिंह चौक फव्वारा चौक होते हुए अग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए वापसी करते हुए वर्कशॉप रोड यमुनानगर पर से होते हुए बाईपास तक जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें