फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, बिजली पोल गिरने से चालक की मौत

नवीन दलाल Updated Tue, 18 Feb 2025 11:45 AM IST

जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर जिला जेल के नजदीक आज सुबह ट्रैक्टर-ट्राली व कार की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर कर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर से बिजली का पोल टूट कर ट्रैक्टर चालक के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज रफ्तार थी। जिसमें सामने से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह ट्रैक्टर चालक जगाधरी से बिलासपुर की तरफ जा रहा था। वहीं, बिलासपुर की तरफ से जगाधरी की तरफ अल्टो कार आ रही थी। जैसे ही दोनों जिला जेल के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो दोनों की टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर कर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर से बिजली का पोल टूट कर ट्रैक्टर चालक के ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों के मुताबिक कार में सवार युवक मौके से फरार हो गए। थाना शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक ट्रैक्टर चालक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें