फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में रातों-रात अंबेडकर की मूर्ति स्थापित, गांव ममीदी में हंगामा

Naveen Updated Sun, 12 Apr 2026 12:27 PM IST

यमुनानगर के गांव ममीदी में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब सुबह लोगों ने गढा खाद जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित देखी। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति रातों-रात अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि सर्वसम्मति से यहां पर मूर्ति को स्थापित करना चाहिए था, क्योंकि 14 अप्रैल को बाबा साहेब का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और कहीं कोई शरारती तत्व मूर्ति को खंडित न कर दे इसका भी उन्हे खतरा है। पहले भी यह मामला सामने आया था जोकि नगर निगम के संज्ञान में है और विरोध कर रहे लोगों के पास सभी कागजात भी मौजूद हैं। यह 4 कनाल की जमीन है जिसमें सर्व समाज का नाम भी अंकित किया हुआ है। गांव के प्रदीप कुमार का कहना है कि इसके लिए सर्व सहमति लेनी जरूरी थी। ग्रामीणों प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश, शमशाद अली, नायब सिंह, रविंद्र कुमार, हंसराज और नरेश शर्मा ने बताया कि यह गढा खाद की जमीन है, जिसका रिकॉर्ड 1968 से 82 नंबर के रूप में दर्ज है। उनके अनुसार यह जगह लंबे समय से खाली पड़ी थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इस पर कब्जा करने की नीयत से बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर दी। वहीं, वार्ड पार्षद श्यामलाल ने कहा कि इस स्थान को लेकर पहले ही नगर निगम में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। यहां सामुदायिक केंद्र के निर्माण की योजना भी बनाई गई थी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मंदिर के प्रधान रामदास ने भी इस मामले में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि अंबेडकर की मूर्ति पहले मंदिर परिसर में सुरक्षित रखी गई थी, लेकिन रात के समय किसी ने उसे वहां से उठाकर हरदा रोड की जमीन पर स्थापित कर दिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें