फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में रात के अंधेरे में सड़क पर आया 10 फीट लंबा अजगर

नवीन दलाल Updated Wed, 08 Oct 2025 03:27 PM IST

जिले के खंड व्यासपुर में करीब 10 फीट लंबा अजगर अचानक से सड़क पर आ गया। जैसे ही वाहनों की लाइट उस पर पड़ी तो उनके ब्रेक वहीं पर लग गए। ऐसे में चालकों ने वाहनों से उतर कर उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जोकि काफी वायरल भी हो रही है। व्यासपुर निवासी प्रीतबल ने बताया कि वह रात करीब साढे़ 11 बजे गाड़ी में किसी काम से व्यासपुर से कपालमोचन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सड़क पर रेंग रहे अजगर पर गई। उसने तुरंत अपने वाहन के ब्रेक लगा दिए। इस तरह अन्य वाहनों के भी पहिये थम गए। अजगर सड़क के दूसरे छोर की तरफ जा रहा था। हालांकि उसने किसी को कुछ नहीं कहा, लेकिन यदि अजगर आबादी में घुस जाता तो पशुओं को नुकसान हो सकता था। इसका भय लोगों के मन भी सता रहा है। क्योंकि जिस जगह पर सड़क पर अजगर दिखाई दिया उससे 200 मीटर दूरी पर ही आबादी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें