मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मुख्य गेट के सामने लगी दो लिफ्ट में से एक लिफ्ट में आज नौ लोग फंस गए। करीब आधा घंटा बाद उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। गर्मी की वजह से लोगों की हालत लिफ्ट में बिगड़ने लगी थी। सुबह के समय भी अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आने वाले दो छात्र काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहे थे। एक ही दिन में लिफ्ट में फंसने की दो घटनाएं हो गई। इससे पहले भी कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं।