फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में ईंट भट्ठे पर पानी के गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय साहिल की मौत

यमुनानगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ईंट भट्ठे पर बने पानी के गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम साहिल की मौत हो गई। मृतक के पिता शौकीन और माता ने बताया कि साहिल घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बच्चे की फोटो इंटरनेट पर मिसिंग ग्रुपों में भी वायरल की गई, फिर भी उसका पता नहीं चल पाया। आज सुबह शौकीन के जीजा जब ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो भट्ठे पर बने पानी के गड्ढे में साहिल के पैर दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शौकीन करीब चार महीने पहले ही काम की तलाश में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शाहजहांपुर कल्लूवाला से यहां ईंट भट्ठे पर काम करने आया था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें